नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'थामा' पर खुद उड़ाया अपना मजाक, समय रैना के शो में भुवन बाम संग ली चुटकी
मनोरंजन
'इंडियाज गॉट टैलेंट 2' के हालिया एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'थामा' को लेकर मजाक किया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना भी नजर आए थे। समय ने नवाजुद्दीन से मजाकिया अंदाज में पूछा, "सर, आपने 'थामा' क्यों की?" इस पर नवाजुद्दीन ने भी मजेदार जवाब देते हुए कहा, "अरे, बन गई थी, हो गया।"
नवाजुद्दीन ने 'थामा' के रोल पर ली चुटकी
शो में समय और नवाजुद्दीन ने फिल्म 'थामा' को लेकर खूब हंसी-मजाक किया। नवाजुद्दीन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें दोबारा वैसा ही रोल करने का मौका मिला तो वो 'थामा' में जैसा अभिनय किया था, बिल्कुल वैसा ही करेंगे। इस एपिसोड में भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल भी मेहमान के तौर पर शामिल हुए। सभी ने मिलकर शो में खूब मस्ती की।