'कॉफी विद करण 9' में समय रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान मचाएंगे धमाल, करण जौहर की होगी जमकर खिंचाई
कॉमेडियन समय रैना 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के अगले मेहमान होंगे। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो का पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। शो के होस्ट करण जौहर ने पहले ही इस एपिसोड को लेकर इशारा किया था। उन्होंने बताया था कि रैना, तन्मय भट्ट और फराह खान के साथ खूब मस्ती-मजाक होने वाला है तो इस एपिसोड में ढेर सारी हंसी की उम्मीद है।
समय रैना और तन्मय भट्ट करेंगे करण जौहर की खिंचाई
करण जौहर इस हंसी-मजाक को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद पर होने वाली मेहमानों की खिंचाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनके मुताबिक, "मुझे पता है कि मुझे बहुत मजा आने वाला है, क्योंकि वे मुझ पर उतना तंज कसेंगे, जितना मैं उन पर नहीं कस पाऊंगा।"
इस सीजन में अब तक वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सलमान खान जैसे बड़े सितारे शामिल हो चुके हैं। ऐसे में शो के अंतिम पड़ाव में समय रैना का एपिसोड भी दर्शकों के लिए हंसी-मजाक और बेबाक बातचीत से भरपूर होने की उम्मीद है।