Loading...
मेधा शंकर के साथ चर्चाओं के बीच समय रैना ने की डेटिंग की पुष्टि, क्या बोले?
क्या मेधा शंकर को डेट कर रहे हैं समय रैना

मेधा शंकर के साथ चर्चाओं के बीच समय रैना ने की डेटिंग की पुष्टि, क्या बोले?

Oct 29, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' सीजन 9 में वरुण धवन खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस दौरान फोन पर बातचीत करते हुए कॉमेडियन समय रैना ने खुलासा किया कि उनकी एक गर्लफ्रेंड है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनकी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, समय को '12th फेल' की अभिनेत्री मेधा शंकर के साथ कई मौकों पर देखा गया था। इसके बाद से दोनों के अफेयर की अटकलें लगाई जा रही थीं।

बातचीत

वरुण ने समय की खींची टांग

वरुण ने 'कॉफी विद करण' के एक खेल के दौरान, समय को फोन किया और उन्हें लेकर चल रही हालिया चर्चाओं पर उनकी टांग खींची।

वरुण ने कहा, "हर जगह यही खबर आ रही है कि तुम्हारे साथ कुछ हो गया है।"

जब समय ने पूछा, "क्या हो गया?", तो वरुण ने आगे कहा, "अरे, पिछले एपिसोड के बाद से लोग कह रहे हैं कि तुम्हारा कुछ तो चल रहा है।"

खुलासा

समय ने किया यह खुलासा

समय ने इसके जवाब में कहा, "कुछ न कुछ तो आता ही रहता है, भाई। फिलहाल, मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चिल कर रहा हूं।"

इसपर करण जौहर ने कहा, "कॉफी विद करण में तुम्हें ऐसा ही होना चाहिए, खुलकर सामने आओ और मुझे अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में सच बताओ।"

समय की यह टिप्पणी वायरल हो गई है, क्योंकि कई महीनों से उनका नाम मेधा के साथ जोड़ा जा रहा है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT