LOADING...
समय रैना का धमाका, नेटफ्लिक्स पर हुई 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की एंट्री; प्रोमाे वायरल
समय रैना ने किया 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' का ऐलान

समय रैना का धमाका, नेटफ्लिक्स पर हुई 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की एंट्री; प्रोमाे वायरल

Jun 19, 2026
06:57 pm

क्या है खबर?

कॉमेडियन समय रैना के रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। यूट्यूब के बाद अब ये शो अपने सीजन 2 के साथ सीधे दुनिया के सबसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दूसरे सीजन का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है। समय के इस शो ने इंटरनेट पर जबरदस्त सनसनी मचाई थी और अब नेटफ्लिक्स पर इसकी एंट्री के ऐलान ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।

ऐलान

नहीं बदलेगा शो का अंदाज

कॉमेडियन समय रैना ने घोषणा की है कि उनका शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब, दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज होगा। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि शो का कंटेंट पहले की तरह बिना किसी कांट-छांट के बेबाक रहेगा। समय ने शो के प्रोमो में बताया कि नेटफ्लिक्स पर सिर्फ 2 फर्क दिखेंगे। पहला वहां विज्ञापन नहीं होंगे और दूसरा उधर कमेंट सेक्शन मिलेगा, जबकि यूट्यूब पर दर्शकों को पूरा अनुभव पहले की तरह मिलेगा।

ट्विटर पोस्ट

'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सीजन 2 का ऐलान

Advertisement