सामंथा रुथ प्रभु के परफ्यूम ब्रांड की कमाई में आया उछाल, कर डाली इतनी कमाई
सामंथा रुथ प्रभु का परफ्यूम ब्रांड 'सीक्रेट अल्केमिस्ट' ने बड़ी सफलता पाई है। इस ब्रांड ने 120 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया है।
पिछले 8 महीनों में इसकी कमाई 8 गुना बढ़ गई है। सामंथा ने अंकिता थाडानी और आकाश वली के साथ मिलकर यह ब्रांड शुरू किया था।
अपने बेहतरीन उत्पाद बनाने का तरीका और तेजी से बढ़ रही पहचान के चलते यह ब्रांड भारत के कड़े मुकाबले वाले परफ्यूम बाजार में खूब धूम मचा रहा है।
सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
सिर्फ 'सीक्रेट अल्केमिस्ट' ही सामंथा का अकेला बिजनेस नहीं है। उन्होंने 'साकी' (फैशन), 'माइल कलेक्टिव' (एक्टिववियर) और 'गाटाका' (सप्लीमेंट्स) जैसे कई दूसरे ब्रांड भी शुरू किए हैं।
बड़े पर्दे पर भी सामंथा ने खूब वाहवाही लूटी है। उनकी नई फिल्म 'मां इंति बंगाराम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है, जिसमें एक महिला मुख्य भूमिका में है।