सामंथा रुथ मां बनने पर बोलीं- इस पल का बरसों से इंतजार था, सब झोंक दूंगी
क्या है खबर?
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु एक ओर जहां अपनी फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सफलता का जश्न मना रही हैं, वहीं अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए भी वो बेहद उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे बड़े सपने और एक अधूरे दर्द के बारे में खुलकर बात की है। सामंथा ने बताया कि वो हमेशा से एक मां बनना चाहती थीं।
उत्साह
पहले बच्चे की उम्मीद पर छलकी सामंथा की खुशी
सामंथा और उनके पति राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सामंथा इस समय मतृत्व अवकाश पर हैं।
पिंकविला से बातचीत में उन्होंने हाल ही में कहा, ये निश्चित रूप से मेरे लिए बिल्कुल नया और बेहद रोमांचक है, लेकिन मैं काफी समय से इस पल का इंतजार कर रही थी। मैं हमेशा से एक मां बनना चाहती थी, इसलिए जानती हूं कि मैं अपनी इस नई भूमिका में अपना सब कुछ (शत-प्रतिशत) झोंक दूंगी।"
अनुभव
मां बनने के लिए पूरी तरह तैयार सामंथा
अभिनेत्री ने कहा, "मैं जीवन की हर चीज को लेकर हमेशा से ही बहुत जुनूनी रही हूं, लेकिन अब मुझे अपने भीतर एक अलग, नई तरह की ताकत और मकसद का अहसास हो रहा है। मैं मां बनने के सफर के लिए बेहद उत्सुक हूं। मेरा दिल बस आभार से भरा हुआ है। मैं हर दिन कुछ नया सीख रही हूं और आगे जो कुछ भी आने वाला है, उसे गले लगाने के लिए खुद को तैयार कर रही हूँ।"
पुष्टि
कब लगी थी सामंथा की प्रेग्नेंसी पर मोहर?
सामंथा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें सबसे पहले तब उड़ी थीं, जब फैंस ने उनकी फिल्म 'मा इंटी बंगारम' के जश्न के दौरान उनका बेबी बंप देखा गया था।
इसके बाद सामंथा ने खुद सार्वजनिक रूप से इस खुशखबरी पर अपनी मोहर लगाई। उन्होंने बताया कि वे अपने मौजूदा काम के कमिटमेंट्स को पूरा करने के बाद एक छोटा सा मातृत्व अवकाश लेंगी।
नागा चैतन्य से तलाक के बाद ये सामंथा का पहला बच्चा होगा।
सफर
तलाक के दर्द से राज निदिमोरू संग दोबारा घर बसाने तक
बता दें कि सामंथा ने नागा से साल 2017 में शादी की थी और 2021 में उनका तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' के दौरान उनकी मुलाकात मशहूर फिल्म मेकर राज निदिमोरू से हुई।
दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल बई। उनका रिश्ता आगे बढ़ा और दिसंबर 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अब सामंथा-राज दोनों को ही माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार है।