सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर गूंजी किलकारी, बेटे के बने माता-पिता
क्या है खबर?
साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और उनके पति राज निदिमोरु ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बेटे के जन्म का ऐलान किया और उसकी पहली झलक दिखाई है। हालांकि, उन्होंने बच्चे का चेहरा अभी नहीं दिखाया। अपनी पोस्ट में एक खूबसूरत संदेश लिखते हुए सामंथा ने बेटे के नाम का खुलासा भी किया। इसके बाद से जोड़े को बधाई मिलने का सिलसिला जारी हो गया है।
घोषणा
सामंथा और राज ने बेटे को दिया ये नाम
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में, सामंथा ने बेटे के जन्म की खुशखबरी को अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है। उन्होंने 19 नवंबर (गुरुवार) को अपने बेटे का स्वागत किया था।
अभिनेत्री ने लिखा, 'हमारा प्यारा सा बेटा। देव निदिमोरु। 19, नवंबर, 2026 यह हमारी जिंदगी का अब तक का सबसे खुशनुमा पल है।'
तस्वीर में सामंथा और राज ने अपने नवजात बेटे के नन्हे हाथा को थामा हुआ है। हालांकि, उसका चेहरा आधा छिपा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Congratulations to #SamanthaRuthPrabhu as she embraces motherhood!
— MissMalini (@MissMalini) November 20, 2026
The actress welcomed a baby boy on November 19, and we couldn’t be happier for her! ❤️👶🏻#MissMalini pic.twitter.com/RB73RaYJS4
शादी
पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे सामंथा और राज
सामंथा और राज ने पिछले साल 1 दिसंबर को निजी समारोह के दौरान शादी रचाई थी।
इसी साल जून में अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और अब पहली एनिवर्सरी से पहले, इस जोड़े ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का स्वागत किया है।
हाल ही में, सामंथा ने अपने बेबी शावर की झलकियां भी फैंस के साथ साझा की थीं। अब उनके बेटे के जन्म पर सिनेमा जगत अपना प्यार और आशीर्वाद लुटा रहा है।