LOADING...
सामंथा रुथ प्रभु ने छीना अनुष्का शेट्टी का ताज, टूट गया 17 साल पुराना ये महा-रिकॉर्ड
सामंथा रुथ प्रभु ने बनाई नई सल्तनत

सामंथा रुथ प्रभु ने छीना अनुष्का शेट्टी का ताज, टूट गया 17 साल पुराना ये महा-रिकॉर्ड

Jul 02, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

सामंथा रुथ प्रभु ने बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'मां इंटी बंगारम' सिनेमाघरों में ऐसी आंधी लाई कि तेलुगू सिनेमा का 17 साल पुराना एक महा-रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इसने अनुष्का शेट्टी की साल 2009 की ब्लॉकबस्टर 'अरुंधति' को पछाड़कर इतिहास रच दिया है। अब सामंथा की ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलूगू महिला प्रधान फिल्म बन गई है।

रिकॉर्ड

सामंथा की फिल्म ने बदला इतिहास

सामंथा की फिल्म 'मां इंटी बंगारम' से पहले अनुष्का शेट्टी की 2009 में आई फिल्म 'अरुंधति' को तेलुगू सिनेमा में महिला-प्रधान फिल्मों के लिए सबसे बड़ा पैमाना माना जाता था। उस दौर में, जहां सिर्फ अभिनेताओं का बोलबाला था, अनुष्का ने अपनी दमदार और अनोखी भूमिकाओं से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई थी, लेकिन अब सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' ने अनुष्का के उस 17 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ दिया है।

उपलब्धि

'मां इंटी बंगारम' बनी तेलुगू सिनेमा की सबसे सफल महिला-प्रधान फिल्म

सामंथा की ये फिल्म 19 जून को रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में 83 करोड़ और भारत में 50 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। इसके साथ ही ये तेलुगू सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म बन गई है। सामंथा के प्रोडक्शन हाउस 'त्रालाला मूविंग पिक्चर्स' ने इस ऐतिहासिक सफलता की पुष्टि की है, जिसके बाद से प्रशंसक बेहद गर्व के साथ सामंथा को 'क्वीन' और 'सुपरस्टार' कहकर बधाई दे रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सामंथा रुथ की फिल्म ने हासिल किया बड़ा मुकाम

Advertisement

महा-रिकाॅर्ड

सामंथा ने अकेले अपने दम पर पलटी बॉक्स ऑफिस पर बाजी

कोडी रामकृष्ण की फिल्म 'अरुंधति' ने अनुष्का शेट्टी के दम पर दुनियाभर में 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर लंबे समय तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान तेलुगू फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम रखा। अब 'मां इंटी बंगारम' ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, 'महानती' ने 75 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी, लेकिन उसमें कीर्ति सुरेश के साथ दुलकर सलमान, सामंथा और विजय देवरकोंडा समेत कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में थे।

बोलबाला

तेलुगू में सामंथा नंबर-1 तो पूरे साउथ में इस फिल्म का राज

सामंथा की 'मां इंटी बंगारम' ने सिर्फ तेलुगू सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है, वहीं कल्याणी प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म 'लोकाह: चैप्टर 1- चंद्रा' ने न सिर्फ अपनी इंडस्ट्री, बल्कि पूरे साउथ इंडिया (तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ सबको मिलाकर) में सबसे ज्यादा 300 करोड़ की कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है यानी सामंथा की फिल्म तेलुगू में नंबर-1 है और 'लोका' पूरे दक्षिण भारतीय सिनेमा में नंबर-1 है।

Advertisement