NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारेंगे विक्की कौशल, फिल्म को मिला ये नाम
    मनोरंजन

    सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारेंगे विक्की कौशल, फिल्म को मिला ये नाम

    सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारेंगे विक्की कौशल, फिल्म को मिला ये नाम
    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 03, 2021, 07:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारेंगे विक्की कौशल, फिल्म को मिला ये नाम

    भारत के सबसे महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म का नाम फाइनल हो गया है। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल सैम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर के साथ इसके टाइटल का ऐलान हुआ है और आज टीजर जारी करने के पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल, सैम का जन्म आज ही के दिन यानी 3 अप्रैल को हुआ था। आइए जानते हैं क्या होगा फिल्म का नाम।

    RSVP ने सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

    सैम मानेकशॉ पर बनने वाली बायोपिक का नाम 'सैम बहादुर' है। गुलजार और रॉनी स्क्रूवाला की प्रोडक्शन कंपनी RSVP ने सोशल मीडिया पर मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म के नाम का खुलासा किया। कंपनी द्वारा जारी किए गए पोस्ट में लिखा गया, 'फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती के अवसर पर उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया है। सैम बहादुर।' टीजर के बैकग्राउंड में दिग्गज गीतकार, शानदार शायर, फिल्म निर्माता और निर्देशक गुलजार की आवाज सुनाई दे रही है।

    यहां देखें फिल्म का टीजर

    Instagram post

    A post shared by rsvpmovies on April 3, 2021 at 6:18 pm IST

    फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार ने जताई खुशी

    मेघना गुलजार इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं और यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा, "सैम मानेकशॉ एक बहादुर सिपाही और एक अच्छे इंसान थे। उनके जैसा कोई दूसरा नहीं।" उन्होंने कहा, "मैं रॉनी स्क्रूवाला और अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली विक्की कौशल के साथ उनकी कहानी पेश करने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। फील्ड मार्शल की जयंती पर उनकी कहानी को नाम मिला है। मैं बहुत खुश हूं।"

    विक्की का लुक देख हैरान रह गए थे दर्शक

    सैम मानेकशॉ की बायोपिक में विक्की का पहला लुक 2019 में जारी किया गया था, जिसमें सैम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी। विक्की के फील्ड मार्शल से हूबहू मिलते लुक ने सबको स्तब्ध कर दिया था। तस्वीर देखने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। जितना उत्साह इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच दिख रहा है, उससे ज्यादा उत्साह विक्की के इस खास रोल को लेकर है।

    जानिए कौन हैं सैम मानेकशॉ

    सैम मानेकशॉ के चार दशक के सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। सैम मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की

    'सैम बहादुर' के अलावा विक्की फिल्म 'अश्वत्थामा' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर कर रहे हैं, जिन्होंने विक्की के साथ फिल्म 'उरी' बनाई थी। विक्की फ्रीडम फाइटर सरदार उधम सिंह की बायोपिक का भी हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन शूजीत सरकार कर रहे हैं। वह निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।

    फिल्म में दिखाई देंगे सैम मानेकशॉ की जिंदगी के अनदेखे पहलु

    'सैम बहादुर' में सैम मानेकशॉ के जीवन का सफर दिखाया जाएगा। उनकी जिंदगी के उन पहलुओं को दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा, जो अब तक अनदेखे थे। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं, जो विक्की के साथ इससे पहले फिल्म 'राजी' में काम कर चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    सिनेमाघरों में रिलीज के 42 दिन बाद ही OTT पर आएंगी फिल्में- फिल्म चैंबर केरल
    CAPF में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली, जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया सरकारी नौकरी
    उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ करने पर लड़कियों ने की लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    गर्भावस्था के दौरान बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके गर्भवती महिलाओं के टिप्स

    विक्की कौशल

    विक्की कौशल बोले- मुझे नहीं लगता कि मैं एक आदर्श पति हूं कैटरीना कैफ
    फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक जारी  अनुराग कश्यप
    विक्की कौशल निभाएंगे लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार  बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023