'सैम बहादुर': सेना के अधिकारियों की मौजूदगी में रिलीज किया गया ट्रेलर, विक्की ने जताया आभार
क्या है खबर?
विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' का ट्रेलर बीते दिन 7 नवंबर को रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का काफी प्यार मिल रहा है।
विक्की ने सैम मानेकशॉ के किरदार को बेहद सहजता और गंभीरता के साथ निभाया है, जो ट्रेलर में साफ दिखाई दे रहा है।
'सैम बहादुर' का ट्रेलर दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेना के अधिकारियों की मौजदूगी में रिलीज किया गया, जिसके लिए अब विक्की ने अपना आभार व्यक्त किया है।
नोट
विक्की कौशल ने साझा कीं तस्वीरें
विक्की ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं।
उन्होंने लिखा, 'टीम 'सैम बहादुर' के लिए एक बेहद खास दिन। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सभी सम्मानित अधिकारियों की उपस्थिति में दुनिया के सामने ट्रेलर रिलीज करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और वो भी दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में। साथ ही मानेकशॉ का परिवार भी हमारे साथ था, जिससे शाम और भी खास हो गई। ट्रेलर को प्यार देने के लिए बहुत धन्यवाद।'
मानेकशॉ
कौन थे मानेकशॉ?
सैम मानेकशॉ भारत के पहले फील्ड मार्शल थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था।
1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश बना था। मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था।
मानेकशॉ ने चार दशक में अपने करियर में पांच युद्ध लड़े थे।
1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनका निधन हो गया।