Page Loader
अभिषेक बच्चन को खूब पसंद आई 'सैम बहादुर', विक्की कौशल की तारीफ में कही ये बात 
अभिषेक बच्चन को खूब पसंद आई 'सैम बहादुर' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@bachchan)

अभिषेक बच्चन को खूब पसंद आई 'सैम बहादुर', विक्की कौशल की तारीफ में कही ये बात 

Nov 30, 2023
02:21 pm

क्या है खबर?

मौजूदा वक्त में विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी हैं। बीते दिन (29 नवंबर) मुंबई में 'सैम बहादुर' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें तमाम सितारे पहुंचे और इसमें एक से नाम अभिषेक बच्चन का भी है। अब अभिषेक ने 'सैम बहादुर' की समीक्षा की है।

नोट

यह केवल सैम ही कर सकता है- अभिषेक 

अभिनेष ने लिखा, 'कल रात 'सैम बहादुर' देखी। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ने जो कुछ किया और हासिल किया उसकी विशालता अभिभूत करने वाली है। मेघना गुलजार ने उनकी कहानी को बहुत खूबसूरती से बताया है।' उन्होंने आगे लिखा, 'पूरी कास्त और क्रू को खुद पर गर्व होना चाहिए। विक्की कौशल मैं आपके बारे में क्या कहूं। यह केवल सैम ही कर सकता है। मैं बस इतना ही कह सकता हूं, शाबाश।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट