सलमान खान की बहन अर्पिता के रेस्तरां में 10,000 की मछली तो 2 लाख की ड्रिंक
क्या है खबर?
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई स्थित रेस्तरां 'मर्सी' इन दिनों अपने आलीशान इंटीरियर और महंगे मेन्यू को लेकर सुर्खियों में है। रेस्टोरेंट की खासियत इसके प्रीमियम व्यंजन हैं, जिनकी कीमतें जानकर हर कोई हैरान है। मेन्यू की बात करें तो इसमें 'साल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर' डिश की कीमत 10,000 रुपये है, जबकि 'ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील' के लिए ग्राहकों को 8,500 रुपये चुकाने पड़ते हैं। ये रेस्तरां अपने लग्जरी अनुभव के लिए सुर्खियां बटोर रहा है।
कीमत
10,000 की मछली और 8,000 का पास्ता
'मर्सी' की सिग्नेचर डिश 'साल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर' की कीमत 10,000 रुपये है। इसमें पूरी मछली को नमक की परत में बेक किया जाता है, फिर टेबल पर लाइव काटकर परोसा जाता है, वहीं दूसरी मशहूर डिश 'ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील'है, जो 8,500 रुपये की है। इसे असली पारमेसन चीज व्हील से निकालकर पेरीगॉर्ड ट्रफल सॉस के साथ परोसा जाता है।
सीफूड के शौकीनों के लिए रेस्टोरेंट के मेन्यू में 'टेरियाकी साल्मन' डिश भी शामिल है।
संयोजन
यूरोपियन और निकेई स्वादों का तड़का
'टेरियाकी साल्मन' की कीमत 4,000 रुपये रखी गई है। इस खास डिश में साल्मन मछली को तिल-खीरे के साथ सुगंधित होबा लीफ पर परोसा जाता है।
'मर्सी' के मेन्यू में अन्य प्रीमियम सीफूड विकल्प भी मौजूद हैं, जिनमें 'लॉबस्टर थर्मिडोर' 3,500 रुपये और 'कोको लॉबस्टर' 1,500 रुपये में उपलब्ध है।
इस रेस्तरां का मेन्यू यूरोपीय और निकेई स्वादों के मेल से तैयार किया गया है, जिसमें वैश्विक जायके और फाइन-डाइनिंग तकनीकों का बेहतरीन संयोजन देखने को मिलता है।
खासियत
9,000 वर्ग फीट में फैला अर्पिता का रेस्तरां
अर्पिता मुंबई में करीब 9,000 स्क्वायर फीट में फैला इस रेस्तरां की सह-संस्थापक हैं। यहां एशियाई और भारतीय प्रभावों के साथ यूरोपीय व्यंजन परोसे जाते हैं।
यहां यूरोपीय, एशियाई और भारतीय स्वादों का बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। अर्पिता ने पहले बताया था कि 'फोर चीज पिज्जा', 'ट्रफल पास्ता' और 'गार्लिक प्रॉन्स' उनके अपने पसंदीदा व्यंजन हैं।
'फोर चीज पिज्जा' को 4 अलग-अलग तरह के प्रीमियम चीज से तैयार किया जाता है।
रेस्तरां
गौरी खान का 'टोरी' भी कम नहीं
इस रेस्तरां का ड्रिंक्स मेन्यू भी इसके खाने जितना ही प्रीमियम है। यहां की सबसे महंगी शैंपेन की कीमत 1,88,550 रुपये है, जबकि सबसे महंगी रेड वाइन लगभग 1,40,000 रुपये की है। इसके अलावा, व्हाइट वाइन की कीमत भी 69,000 रुपये तक जाती है।
बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का मुंबई स्थित रेस्तरां 'टोरी' भी अपने महंगे जायके के लिए मशहूर है, जहां कई व्यंजन 1,500 रुपये से अधिक कीमत के हैं।