'SVC 63' में सलमान खान का 'कोरियन' एक्शन अवतार, सी यंग ओह के साथ दिखाएंगे अनदेखे स्टंट्स
सलमान खान की आने वाली फिल्म 'SVC 63' में एक्शन का लेवल काफी ऊपर जाने वाला है। इसके लिए उन्होंने जाने-माने कोरियन एक्शन निर्देशक सी यंग ओह के साथ हाथ मिलाया है।
सी यंग को उनकी फिल्मों 'धुरंधर', 'किल' और 'वॉर' में शानदार काम के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में आप सलमान को एक नए अंदाज में, पहले कभी न देखे गए अवतार में देखेंगे। उम्मीद है कि इसमें कुछ बेहद खास और जबरदस्त स्टंट्स भी होंगे।
'SVC 63' ईद 2027 में होगी रिलीज
सी यंग की टीम फिल्म बनाने वालों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि हर एक्शन दृश्य दमदार और हटके लगे। 'SVC 63' को ईद 2027 में रिलीज करने की योजना है।
हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन सलमान के फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि वह चित्रांगदा सिंह के साथ एक और आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का एलान पहले ही हो चुका है।