सलमान खान के सुरक्षाकर्मी का प्रशंसक के साथ बर्ताव देख भड़के लोग, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
सलमान खान उन सितारों में से हैं, जिनके सार्वजनिक स्थल पर पहुंचते ही फैंस की लाइन लग जाती है। लोग न सिर्फ उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं, बल्कि उनके साथ सेल्फी या तस्वीरें लेने के लिए बेताब दिखते हैं। वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की मुंबई स्क्रीनिंग के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। हालांकि, अभिनेता के सुरक्षाकर्मी का प्रशंसक के लिए बर्ताव देख लोग आगबबूला हो गए।
आलोचना
प्रशंसक को रोकने के तरीके से भड़का सोशल मीडिया
वायरल वीडियो में स्क्रीनिंग के दौरान सलमान को अनूप सोनी के साथ गले मिलते देखा जा सकता है।
तभी एक प्रशंसक उनके पास आने की कोशिश करता है, जिसे सलमान के सुरक्षाकर्मी ने बांह से पकड़कर दूर खींच लिया। उनके द्वारा प्रशंसक को रोकने का तरीका लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।
एक यूजर ने लिखा, 'किसी प्रशंसक के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत गलत बात है भाई।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
During a recent public appearance, a fan was aggressively pushed away by Salman Khan’s security detail after trying to approach the actor.
— Brutal Truth (@sarkarstix) October 1, 2026
What stands out is that Salman Khan did not appear to intervene as his security team dealt with the fan.
Fans may idolise celebrities, but… pic.twitter.com/LgvxRwM0ce