Loading...
सलमान खान की जन्मदिन बधाई पर शाहरुख का मजेदार पलटवार, देर रात की बातचीत हुई वायरल
सलमान के मैसेज पर ही आया शाहरुख खान का जवाब

सलमान खान की जन्मदिन बधाई पर शाहरुख का मजेदार पलटवार, देर रात की बातचीत हुई वायरल

Nov 03, 2026
09:56 am

क्या है खबर?

सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर, 2026 को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख ने अब तक इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही शख्स के संदेश का जवाब दिया है और वह हैं सलमान खान। दोनों के बीच हुई देर रात की इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया है।

जवाब

आधी रात शाहरुख ने दिया सलमान के मैसेज का जवाब 

सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'किंग' फिल्म का नया गाना साझा किया और लिखा, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख, हमेशा जवान रहो 'द किंग' यही मेरी दुआ है।"

सलमान के इस मैसेज का जवाब देते हुए, शाहरुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "आपने कहा था कि बिना शर्ट के अच्छी बॉडी है, बस इसी बात के लिए मैंने इतनी मेहनत की। भाई मैं हमेशा आपसे बहुत प्यार करता हूं।"

ट्विटर पोस्ट

पोस्ट यहां देखें

ADVERTISEMENT

रिलीज

कब रिलीज होगी शाहरुख की फिल्म 'किंग'?

शाहरुख के जन्मदिन पर उनके फैंस को एक तोहफा मिला। दरअसल इसी दिन उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज हुआ।

इस गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आईं। 'किंग' में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अरशद वारसी, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और अन्य भी हैं।

यह 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

ADVERTISEMENT