करण जौहर की फिल्म में सलमान खान बनेंगे भारतीय जवान, साथ में इन अभिनेत्रियों की चर्चा
क्या है खबर?
सलमान खान मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्मों की तैयारी में जुटे हुए हैं। 'टाइगर 3' उनकी 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है।
इसके अलावा सलमान ने लगभग 25 साल बाद करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है।
इस फिल्म का निर्देशन 'शेरशाह' के निर्देशक विष्णु वर्धन द्वारा किया जा रहा है।
अब खबर है कि फिल्म में सलमान पहली बार भारतीय सेना के जवान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
फिल्म
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
सलमान 'टाइगर 3' के बाद करण की फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, जिसकी उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है।
फिल्म में अभिनेता जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे। करण की यह फिल्म सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका के लिए सामंथा रुथ प्रभु और अनुष्का शेट्टी से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
यह फिल्म क्रिसमस 2024 के मौके पर सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा सकती है।
आगामी फिल्में
आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे सलमान
सलमान को आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था।
21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन इस पर सलमान के प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया, जिसके चलते यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आकंड़ा पार करने में सफल रही।
आने वाले दिनों में सलमान अभिनेता शाहरुख खान के साथ 'टाइगर वर्सेज पठान' में नजर आएंगे। इसमें दोनों सितारे एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे।