LOADING...
सलमान खान फिर ईद पर करेंगे धमाका, 2027 के लिए इस निर्देशक संग मिलाएंगे हाथ
सलमान खान ईद, 2027 पर लेकर आएंगे नई फिल्म

सलमान खान फिर ईद पर करेंगे धमाका, 2027 के लिए इस निर्देशक संग मिलाएंगे हाथ

Mar 20, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और ईद के बीच हमेशा से फिल्मी कनेक्शन रहा है। इस त्योहार के मौके पर उनकी 'वांटेड', 'दबंग', 'किक' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में आईं। इस साल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, लेकिन 2027 के लिए उन्होंने योजना बनानी शुरू कर दी है। हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 'मातृभूमि' के बाद, अभिनेता अपनी अगली फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक दिल राजू और वामशी पाडिलपल्ली से हाथ मिलाएंगे।

बातचीत

निर्माता-निर्देशक की जोड़ी से चल रही बातचीत

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म के लिए ईद के त्योहार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "सलमान खान, दिल राजू और वामशी पाडिलपल्ली से बातचीत कर रहे हैं जिससे उनके शेड्यूल को इस तरह व्यवस्थित किया जा सके कि फिल्म ईद, 2027 पर रिलीज हो। निर्माता-निर्देशक की यह जोड़ी इस विकल्प के बारे में सोच रही है और जल्द ही सलमान को एक योजना के साथ जवाब देने की योजना है।"

फिल्म

एक्शन और भावनाओं से भरपूर होगी फिल्म

सूत्रों ने आगे बताया कि फिल्म एक्शन और भावनात्मक से भरपूर एक मनोरंजक फिल्म होगी जिसमें अभिनेता दर्शकों को लुभाने वाली भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, "निर्माता, सलमान को उसी अंदाज में पेश की योजना बना रहे हैं, जैसा दर्शक उन्हें देखना पसंद करते हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों से चल रहा है और निर्माताओं की योजना अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू करना है।" हालांकि, फिल्म को 2027 की पहली छमाही में रिलीज करने की योजना है।

Advertisement