'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' जारी, सलमान खान ने ईद पर दिया तोहफा
क्या है खबर?
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि' (पूर्व में 'बैटल ऑफ गलवान') भले ईद पर रिलीज न हो रही हो, लेकिन उन्होंने अपने चाहने वालों को ईदी दी है। उन्हाेंने फिल्म से एक रोमांटिक गाना 'चांद देख लेना' जारी किया है जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। ईद पर आधारित इस गाने में चित्रांगदा सिंह भी नजर आती हैं। गाने में दिखाए गए दृश्य, सलमान के पिछले गाने 'जलते दिए' (प्रेम रतन धन पायो, 2015) की याद दिलाते हैं।
गाना
प्रेम की अटूट शक्ति को दिखाता है सलमान का नया गाना
'चांद देख लेना' एक रोमांटिक ट्रैक है जो प्रेम की अटूट शक्ति को श्रद्धांजलि देता है। इसे जारी करते हुए सलमान ने कैप्शन दिया, 'आज आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, कोई बात नहीं.. मातृभूमि का चांद देख लेना.. शांति से युद्ध हो।' गाने को संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है और बोल अनुभवी समीर अंजान ने लिखे हैं, जबकि आवाज निहाल टौरो और अंकोना मुखर्जी की है। यह फिल्म अगस्त, 2026 तक सिनेमाघरों का रुख कर सकती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'चांद देख लेना' गाने की झलक
Celebrate this Eid with love🤍🌙✨ #ChandDekhLena Out Nowhttps://t.co/ZV5aWH7QXB@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva #HimeshReshammiya #NihalTauro #AnkonaMukherjee @SameerAnjaan @VMVMVMVMVM @SKFilmsOfficial @ShamiraahN
— Salman Khan Films Music (@SKF_Music) March 18, 2026
Music Distribution Licensed to @sonymusicindia pic.twitter.com/wT00klnvVU