Loading...
शूटिंग से समय निकालकर सोहेल खान के लिए 'अलायंस' में पहुंचे सलमान खान, देखें वीडियो
शो 'अलायंस' में पहुंचे सलमान खान

शूटिंग से समय निकालकर सोहेल खान के लिए 'अलायंस' में पहुंचे सलमान खान, देखें वीडियो

Jul 30, 2026
01:54 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सलमान खान उनसे मिलने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए शो में प्रवेश करेंगे। अब सोशल मीडिया पर आई वीडियो ने इन अटकलों पर मुहर लगा दी है, क्योंकि अभिनेतो शो के सेट पर देखा गया। बता दें कि सलमान अपनी आगामी फिल्म 'SVC 63' की शूटिंग से समय निकालकर भाई सोहेल से मिलने पहुंचे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

वीडियो

फिनाले से पहले सोहेल का समर्थन करने पहुंचे सलमान

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में सलमान ने 'अलायंस' में प्रवेश करने से पहले पैपराजी को जमकर पोज दिए।

इस अवसर पर उन्होंने डेनिम शर्ट और जींस के साथ काउबॉय हैट लगाई, जिसमें वो हमेशा की तरह स्मार्ट नजर आए।

पिंकविला के मुताबिक, पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के 'अलायंस' से निष्कासित होने के बाद से सोहेल भावनात्मक रूप से काफी उदास हैं। सलमान के आने से उनका मनोबल बढ़ेगा जो फिनाले से पहले जरूरी माना जा रहा है।

ADVERTISEMENT

शो

फिनाले के करीब पहुंच रहा है शो

'अलायंस' का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर हो रहा है। इसके नए एपिसोड रोजाना 12 बजे स्ट्रीम होते हैं।

सोहेल के अलावा, इसमें कुशाल टंडन, अली गोनी, अर्सलान गोनी, रीवा किशन, डेजी शाह, नीति टेलर, जैद दरबार, रूही दोसानी और वंशज सिंह अभी भी शामिल हैं।

फिनाले की आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन खबरों के अनुसार यह जल्द अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचने वाला है।

हाल ही में, सुजैन खान शो में मेहमान बनकर आई थीं।

ADVERTISEMENT