'मातृभूमि' के नए गाने में झूमकर नाचे सलमान खान, चित्रांगदा ने भी दिया साथ; देखें वीडियो
क्या है खबर?
सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि' का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। खासतौर पर फिल्म की रिलीज तारीख तय होने और इसे सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद, यह सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए बिल्कुल तैयार है। इसी कड़ी में अभिनेता ने फिल्म से एक नया गाना 'मदिरापान' जारी कर दिया है। इससे पहले, सलमान ने अपनी आवाज में 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया था जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
गाना
सलमान और चित्रांगदा का गाना झूमने पर करेगा मजबूर
'मातृभूमि' के नए गाने 'मदिरापान' को सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है जो अब यूट्यूब पर उपलब्ध है। इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।
गाने को जावेद अली, मोहम्मद दानिश और सौमी शैलेश ने आवाज दी है। समीर अंजान ने बोल लिखे हैं और हिमेश रेशमिया कंपोजर हैं। इसकी कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है।
फिल्म अगले महीने 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#Madirapan out nowhttps://t.co/uNYYLieQiy@IChitrangda #ApoorvaLakhia #HimeshReshammiya @javedali4u @idolDanish @SoumeeSailesh @SameerAnjaan @mudassarkhan1 @AnoopShahi #ZeynShaw #AbhishrriSen @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @SKF_Music… pic.twitter.com/MpERCR3WDM
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 19, 2026