पहली बार साथ आए सलमान खान और नयनतारा, 'SVC63' को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
मनोरंजन
सलमान खान 6 अगस्त से मुंबई में अपनी अगली बड़ी फिल्म 'SVC63' की 6 हफ्ते की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।
निर्देशक वामशी पेडिपल्ली ने इसके लिए बड़े-बड़े एक्शन दृश्य की योजना बनाई है। इन दृश्यों में फिल्म की जान डालने के लिए सैकड़ों जूनियर आर्टिस्ट शामिल हो रहे हैं।
'SVC63' ईद 2027 को होगी रिलीज
फिल्म की शूटिंग हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट कर दी गई है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सलमान पहली बार नयनतारा के साथ काम कर रहे हैं।
नयनतारा जल्द ही सेट पर शामिल होंगी। राहुल देव फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। दिल राजू इसके निर्मिता हैं और यह फिल्म ईद 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी।
इसके अलावा, सलमान इस साल के आखिर में आने वाली 'मातृभूमि' में भी व्यस्त हैं और सितंबर में 'बिग बॉस 20' की शूटिंग भी शुरू करेंगे। जाहिर है, सलमान अभी रुकने वाले नहीं हैं।