Loading...
सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी, जानिए क्या बोले
सलमान खान ने पैपराजी को समझाया

सलमान खान ने पैपराजी को फिर दी चेतावनी, जानिए क्या बोले

Oct 23, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार (22 अक्टूबर) को मुंबई में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में सलमान खान, शाहिद कपूर से लेकर करीना कपूर जैसे कई मशहूर सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। अब इस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वहां मौजूद पैपराजी को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं।

अपील

सलमान ने की पैपराजी से यह अपील

सलमान ने कार्यक्रम में कैमरों के सामने पोज देते हुए पैपराजी को अपनी बात फिर से याद दिलाते हुए कहा, "पीछे की बात याद रखना, इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो आप लोग।"

इसके बाद सलमान ने पैपराजी से अपील की कि वे तस्वीरें लेते समय अपनी सीमा में रहें और अभिनेताओं का सम्मान करें।

इस वीडियो को देखकर फैंस भी सलमान के इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

फटकार

सलमान ने पैपराजी को लगाई थी फटकार

कुछ हफ्ते पहले 'बिग बॉस 20' के एक एपिसोड के दौरान सलमान ने पैपराजी को सितारों की आपत्तिजनक तस्वीरें लेने के लिए फटकार लगाई थी।

उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा था कि वे उन कलाकारों के बीच फर्क समझें, जो पीछे से तस्वीरें खिंचवाने में सहज हैं और जो साफ तौर पर ऐसी तस्वीरें लेने से मना करते हैं।

इसके साथ ही सलमान ने कलाकारों की निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी।

ADVERTISEMENT