'बिग बॉस 20': काजी तौकीर की इस हरकत पर भड़के सलमान खान, लगाई कड़ी फटकार
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार' इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है। नए एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान अपने बेबाक अंदाज में काजी तौकीर को फटकारते नजर आ रहे हैं। काजी के बुरे बर्ताव से परेशान होकर सलमान ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। काजी ने स्काउटओपी उर्फ तन्मय सिंह के कान में थूक दिया था, जिसके बाद सलमान ने उनकी हरकतों पर सवाल उठाए हैं।
प्रोमो
काजी की हरकतों पर फूटा सलमान का गुस्सा
शनिवार को आने वाले नए एपिसोड के प्रोमो में सलमान ने कहा, "ये शुरू हुआ था काजी ने स्काउट के कान में थूका और एकदम गंदा वाला एकदम अंदर तक। काजी, इसमें हसने जैसा क्या लगता है? ये कूल कैसे है?"
सलमान ने काजी के रवैये पर भी सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि काजी अपनी सहूलियत के हिसाब से अपना स्टैंड लेने का तरीका भी बदल लेते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें नए एपिसोड का प्रोमो
LATEST: Here's the Latest Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar Promo Featuring Salman Khan!🔥 #SVC63
— Being ADARSH⚡ (@IBeingAdarsh_) October 16, 2026
Vintage Salman Khan Mode, Need this Salman On Big screen As well. Bigg Boss Contestant It's done bro😂 #SalmanKhan pic.twitter.com/hg4vDmFpfg
लड़ाई
क्या है पूरा मामला?
ये सारा मामला तब शुरू हुआ, जब काजी ने स्काउट के कान में थूका। शुरुआत में स्काउट ने इस पर खास प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन मामला तब बिगड़ गया] जब काजी ने गर्व और मजाकिया अंदाज में घरवालों के आगे इस बात का जिक्र किया।
इसके बाद नकुल ढुल और गुल्लू के बीच अचानक हाथापाई शुरू हुई, जिसके चलते नकुल को घर से बाहर निकाल दिया गया। इस पर ही काजी पर सलमान का गुस्सा फूटा।
गुल्लू
सलमान ने काजी को ठहराया झगड़े की वजह
एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें सलमान, गुल्लू की तारीफ करते दिखे। सलमान ने कहा, "गुल्लू आपने लड़ाई को अच्छे से संभाला।"
इस पर भी सलमान ने काजी को घेरते हुए उनसे सवाल किया कि उन्होंने गुल्लू का साथ क्यों नहीं दिया। सलमान ने कहा, "काजी, जब झड़प शुरू हुई, तब आप जमीन पर बैठकर खा रहे थे और उठे भी नहीं।"
सलमान ने काजी को फटकारते हुए कहा कि उन्हें एक सेकंड में गुल्लू के पास होना चाहिए था।