'बिग बॉस 20' गौहर खान ने काजी तौकीर पर साधा निशाना, कही ये बात
मनोरंजन
अभिनेत्री गौहर खान ने होस्ट सलमान खान से कहा है कि वे शो में काजी तौकीर के हालिया बर्ताव पर बात करें।
यह पूरा मामला तब गरमाया जब कथित तौर पर काजी ने स्काउट ओपी के कान में थूकने की बात कबूली।
इसके बाद नकुल ढुल से उनकी गरमागरम बहस हुई और इस घटना पर ऑनलाइन भी खूब प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
माही विज ने किया गुल्लू का बचाव
गौहर ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि काजी ने अपनी हद पार कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि शो में जो तारीफ काजी को मिल रही है, शायद उसी का असर उनके बर्ताव पर दिख रहा है।
मामला तेजी से बढ़ गया। नकुल के काजी के बर्ताव का खुलासा करने के बाद, कई प्रतियोगियों के बीच बहस शुरू हो गई और यहां तक कि बात हाथापाई तक भी जा पहुंची।
इसी दौरान माही विज ने गुल्लू का बचाव किया और नकुल को शो से बाहर निकालने की मांग कर दी।