Loading...
'बिग बॉस 20' में सलमान खान का फूटा गुस्सा, स्काउट की लगाई क्लास; रो पड़े काजी
'बिग बॉस 20' के सेट पर सलमान खान को आया गुस्सा

'बिग बॉस 20' में सलमान खान का फूटा गुस्सा, स्काउट की लगाई क्लास; रो पड़े काजी

Oct 11, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20 वीकेंड का वार' के हालिया प्रोमो में सलमान खान स्काउट ओपी को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आए। दरअसल, काजी तौकीर पूरे हफ्ते बीमार थे और इस दौरान स्काउट व काजी के बीच कई बार बहस हुई। एक मौके पर स्काउट ने लव गिल को काजी के लिए खाना ले जाने से रोक दिया और खुद उन्हें खाना परोसने की बात कही। इन घटनाओं का जिक्र करते हुए सलमान ने स्काउट से तीखे सवाल पूछे।

सवाल

सलमान ने सकाउट से पूछे सवाल

सलमान प्रोमो वीडियो में स्काउट से पूछते हैं कि जब लव, काजी को खाना देने जा रही थीं, तब उन्होंने बीच में दखल क्यों दिया।

सलमान ने स्काउट से कहा, "स्काउट, जब आपको काजी से दिक्कत थी, तब आप क्यों गए? आपने लव गिल को आगे बढ़कर उसे खाना क्यों नहीं देने दिया? क्या आप ये दिखाना चाहते थे कि देखो, मैं एक बीमार आदमी को खाना खिला रहा हूं? क्या ये टीवी पर बहुत अच्छा लगेगा?"

फटकार

लगाई स्काउट को फटकार

स्काउट ने इसके जवाब में कहा, "मेरा सच में ऐसा कोई इरादा नहीं था।"

हालांकि, सलमान उनकी बात से सहमत नहीं होते और स्काउट को समझाते हुए कहते हैं, "आपका तरीका बहुत ही घटिया और बेरहम है। जेल में भी प्यार से मग में खाना देते हैं। रोटी देते हैं, थाली देते हैं। जेल में भी ये सब प्यार से ही होता है।"

जैसे-जैसे सलमान इस पर बात करते हैं, काजी भावुक हो जाते हैं।

ADVERTISEMENT

भावुक

काजी और माही हुए भावुक

फिर काजी रोते हुए सलमान से कुछ बोलने की इजाजत मांगने से पहले खुद को संभालने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद वो कहते हैं, "सर, क्या मैं बात कर सकता हूं?"

इस बीच माही विज भी भावुक हो जाती हैं और कहने लगती हैं, "सर, अगर इनका बस चले तो ये हमारे हाथों से खाना छीन लें। ये लोग हमें बहुत ही बुरे तरीके से खाना देते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां पोस्ट देखें

ADVERTISEMENT