Loading...
बिग बॉस 20: क्या गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद होगी नकुल ढुल की वापसी?
'बिग बॉस 20' से बाहर हुए नकुल ढुल लौटेंगे या नहीं

बिग बॉस 20: क्या गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद होगी नकुल ढुल की वापसी?

Oct 15, 2026
11:21 am

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' में इन दिनों नकुल ढुल के बेघर होने को लेकर चर्चा तेज है। शो के वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल को गुल्लू यानी कुशल तंवर के साथ हुई हाथापाई के बाद बाहर कर दिया गया है। हालांकि, उनके घर से बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर शो में उनकी वापसी की अफवाहें फैल रही हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है और क्या नकुल फिर लौटेंगे या नहीं?

वापसी

क्या शो में वापस आएंगे नकुल?

हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्काउट ओपी को अपने दोस्त नकुल को 'बिग बॉस 20' के घर में वापस लाने का मौका मिल सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्काउट के सामने 2 विकल्प होंगे, या तो वह प्रतियोगियों के लिए ज्यादा राशन का इंतजाम करें, या फिर शो से बाहर हुए वाइल्डकार्ड प्रतियोगी नकुल को वापस घर में ले आएं।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्काउट शो में नकुल को लेकर आ जाएंगे।

पहचान

कौन हैं नकुल?

हालांकि, नकुल की वापसी को लेकर चल रही इन चर्चाओं के बावजूद, शो के निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसी किसी बात की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें नकुल हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले हैं और एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। नकुल को 'मिट्ठू डॉन' के नाम से जाना जाता है।

उनको लोग खूब पसंद करते हैं और उनके सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

ADVERTISEMENT