LOADING...
'बिग बॉस सीजन 20' के लिए तैयारियां शुरू, जानिए कब आएगा सलमान खान का शो
'बिग बॉस सीजन 20' पर आया बड़ा अपडेट

'बिग बॉस सीजन 20' के लिए तैयारियां शुरू, जानिए कब आएगा सलमान खान का शो

Jun 12, 2026
05:08 pm

क्या है खबर?

लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौटने वाला है। इसके लिए निर्माताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि आगामी सीजन दोगुना नाटकीय और रोमांचक सफर से भरपूर होगा। पिछले अन्य सीजन की तरह इस सीजन की मेजबानी भी सलमान खान करते हुए नजर आएंगे। चूकि अभिनेता निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' में व्यस्त हैं, इसलिए निर्माताओं ने उनके शेड्यूल को ध्यान में रखकर तारीख पर चर्चा की है।

वापसी

इस तारीख से दस्तक दे सकता है सलमान का शो

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, पिछले सीजन की तरह ही 'बिग बॉस' का 20वां सीजन सितंबर महीने में टीवी पर लौटेगा। इसकी प्रीमियर तारीख 21 सितंबर तय करने की योजना बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि सलमान की टीम शो उनके शेड्यूल को व्यवस्थित करने और फिल्म की शूटिंग में कोई देरी न हो, इसके लिए तारीखें तय करने में जुटी हुई है। शो के निर्माता आधिकारिक तौर पर नए सीजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

प्रक्रिया

नए प्रतियोगियों का ऑडिशन जल्द होगा शुरू 

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 'बिग बॉस' निर्माताओं ने कई जाने-माने टीवी सितारों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। टीम लोकप्रिय रियलिटी शो और डिजिटल प्लेटफाॅर्म से मशहूर हुए लोगों को कास्ट करने की कोशिश में है। जल्द ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो सकती है और शाे की थीम व अन्य जानकारियां आ सकती हैं। काम के मोर्चे पर, सलमान की फिल्म 'SVC63' ईद, 2027 में आएगी। इसमें उनके साथ नयनतारा शामिल हैं।

Advertisement