Page Loader
हॉलीवुड फिल्म से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, सऊदी अरब में हो रही शूटिंग 
हॉलीवुड फिल्म से लीक हुआ सलमान खान का लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

हॉलीवुड फिल्म से लीक हुआ सलमान खान का वीडियो, सऊदी अरब में हो रही शूटिंग 

Feb 19, 2025
04:41 pm

क्या है खबर?

सलमान खान और संजय दत्त बेहद अच्छे दोस्त हैं। दोनों पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों एक हॉलीवुड फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस थ्रिलर फिल्म सलमान और संजय का कैमियो करने जा रहे हैं। सऊदी अरब में फिल्म की शूटिंग हो रही है। अब फिल्म से सेट से सलमान का वीडियो लीक हो गया है, जिसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

वीडियो

वीडियो देखा क्या?

सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिल्म के सेट पर धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनका गंभीर अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सफेद रंग का कोट-पैंट और नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है। सलमान के किरदार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, वहीं संजय भी फिल्म की शूटिंग के लिए सऊदी के लिए रवाना हो गए चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो