Loading...
सलमान खान ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा, इतने करोड़ में किया सौदा
सलमान खान ने करोड़ों रुपये में बेची संपत्ति

सलमान खान ने मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट बेचा, इतने करोड़ में किया सौदा

Jul 29, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने रियल एस्टेट की दुनिया में एक बड़ा सौदा करते हुए लोगों का ध्यान खींच लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के बांद्रा पश्चिम स्थित शिव-अस्थान हाइट्स नामक आवासीय इमारत में मौजूद अपना आलीशान अपार्टमेंट बेच दिया है। सीआरई मैट्रिक्स द्वारा प्राप्त संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, ये सौदा 3.50 करोड़ रुपये में किया गया है। हालांकि, संपत्ति के सौदे को लेकर सलमान या लेनदार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

खरीद

12 साल पहले सलमान ने खरीदा था अपार्टमेंट

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सलमान ने यह अपार्टमेंट 2015 में 2.88 करोड़ रुपये में खरीदा था।

संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, 13 जुलाई को उन्होंने यह संपत्ति बेच दी, जिसके लिए लेनदेन 9 जुलाई, 2026 को पंजीकृत किया गया था।

इसके लिए खरीदारों ने 21 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा किया।

दस्तावेजों में अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 758 वर्ग फुट है, जिसे 2 कार पार्किंग स्थलों के साथ खरीदा गया है।

जुड़ाव

बांद्रा के साथ सलमान का है गहरा नाता

सलमान का बांद्रा से काफी पुराना नाता रहा है, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ बैंडस्टैंड स्थित मशहूर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में रहते हैं।

उनके अलावा, बांद्रा पश्चिम में शाहरुख खान, संजय दत्त और जावेद अख्तर-शबाना आजमी समेत कई सितारे रहते हैं।

काम के मोर्चे पर, सलमान इस वक्त निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC 63' में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य किरदार में हैं।

उनकी फिल्म 'मातृभूमि' भी इस साल रिलीज के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT