LOADING...
सलमान खान बोले- मैंने अपनी पूरी जिंदगी कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, बस पिता की सुनता हूं
सलमान खान ने कभी नहीं पढ़ी फिल्म की स्क्रिप्ट

सलमान खान बोले- मैंने अपनी पूरी जिंदगी कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, बस पिता की सुनता हूं

May 16, 2026
03:05 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्मों के चयन पर खुलकर बात की। सलमान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। फिल्मों के चुनाव के लिए वो पूरी तरह अपने पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान पर भरोसा करते हैं। क्या कुछ बोले सलमान, आइए जानते हैं।

खुलासा

"मैंने कहानियां लिखी हैं, पर स्क्रिप्ट कभी नहीं पढ़ी"

वैराइटी इंडिया से सलमान ने कहा, "मैंने कहानियां लिखी हैं, लेकिन कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैं किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को शुरू से अंत तक पढ़ने के बजाय फिल्म के माहौल, उसे बनाने के तरीके और उसकी कमाई की संभावना को समझने में ज्यादा तवज्जो देता हूं।" सलमान ने कहा कि वो स्क्रिप्ट दूसरों से सुनना पसंद करते हैं, क्योंकि पढ़ते समय उनका ध्यान आगे की लाइनों पर चला जाता है और बीच की लाइनें छूट जाती हैं।

सलाह

'जो काम दिल से पसंद हो उसे जरूर करो- सलमान

सलमान ने आगे कहा, "मुझे नहीं पता और मुझे नहीं लगता कि कोई भी ये जानता होगा। मेरा मतलब है लोग कहेंगे कि कड़ी मेहनत करो, स्क्रिप्ट लिखो, अपनी जीवनशैली और अनुशासन सही रखो, लेकिन आपको कभी नहीं पता होता कि आपके फैंस को क्या पसंद आएगा और क्या नहीं।" सलमान ने ये भी कहा कि अगर कोई काम दिल से पसंद हो तो उसे जरूर करना चाहिए, लेकिन वो नैतिक, भावनात्मक और सिद्धांतों के हिसाब से सही होना चाहिए।

Advertisement

मार्गदर्शन

सलीम खान हैं सलमान के असली मार्गदर्शक

सलमान ने ये भी बताया कि उनके पिता सलीम खान उनके मार्गदर्शक हैं। वो बोले, "मेरे पिता मेरे सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं। मैं किसी बात को लेकर उलझन में होता हूं तो उनके पास जाता हूं और वो जो कहते हैं, वही करता हूं। आमतौर पर लोग दूसरों से सलाह तो लेते हैं, लेकिन आखिर में करते अपने मन की ही हैं, पर मेरे मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं आंख बंद करके उनके फैसले पर भरोसा करता हूं।"

Advertisement

आगामी फिल्में

सलमान की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास राज और डीके का अगला बड़ा प्रोजेक्ट भी है, जिसमें वो एक अनोखे सुपरहीरो का किरदार निभाने जा रहे हैं। निर्देशक वामशी पेडिपल्ली और निर्माता दिल राजू की अगली फिल्म भी सलमान के पास है।

Advertisement