सलमान खान जेल में अपना प्रवास क्यों बढ़ाना चाहते थे? खुद बताई वजह
सलमान खान ने शो 'एलायंस' में बताया कि 1998 के हिरण और चिंकारा शिकार मामलों में जब उन्हें जेल जाना पड़ा, तो उस दौरान उनकी फिटनेस में काफी सुधार आया।
उन्होंने हंसते हुए कहा कि सिर्फ पानी पीकर रहना, जो दाल मिलती थी वही खाना और हर दिन व्यायाम करने से वे इतने फिट हो गए थे कि उनका तो मन था कि वे जेल में थोड़ा और समय बिताते।
सलमान ने जेल के भीड़-भाड़ वाले बाथरूम का किया वर्णन
सलमान ने इस बात को मजाक में बताते हुए याद किया कि कैसे एक कैदी ने उनसे एक बार जेल से न जाने की गुजारिश की थी, लेकिन मुश्किल हालातों के बारे में बताने से भी वे पीछे नहीं हटे।
उन्होंने बताया कि जेल में 50 से 70 लोग एक ही बाथरूम का इस्तेमाल करते थे। सलमान ने विस्तार से बताया, '50 से 70 लोग एक ही बाथरूम का इस्तेमाल करते थे। वो एक इंडियन-स्टाइल कमोड थी। कभी-कभी तो उसके अंदर छिपकली भी मिल जाती थी और वो किनारे तक भरा रहता था।'
आपको बता दें कि इन मामलों को लेकर उन्हें 4 बार जेल जाना पड़ा है (साल 1998, 2006, 2007 और 2018 में)। वहीं, शो 'एलायंस' का ग्रैंड फिनाले 7 अगस्त को होने वाला है और अली गोनी पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।