Page Loader
सलमान खान की 'टाइगर 3' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे
'टाइगर 3' अब टीवी पर देगी दस्तक

सलमान खान की 'टाइगर 3' अब टीवी पर देगी दस्तक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे

Mar 14, 2024
12:08 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने 466.63 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। अब 'टाइगर 3' अपने टेलीविजन प्रीमियर के लिए तैयार है। ऐसे में अगर आपने इस फिल्म सिनेमाघर या OTT पर नहीं देखा है तो अब फिल्म को घर बैठ आराम से टीवी पर देख सकते हैं।

टाइगर 3

17 मार्च को होगा 'टाइगर 3' का प्रीमियर 

'टाइगर 3' का प्रीमियर 17 मार्च को दोपहर 12 बजे स्टार गोल्ड पर पर होगा। इस खबर की पुष्टि करते हुए सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'टाइगर और जोया तैयार हैं एक नए मिशन को अंजाम देने के लिए... क्या आप तैयार हैं?' 'टाइगर 3' में सलमान की जोड़ी अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ बनी है। इमरान हाशमी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट