Loading...
'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज
'लेके प्रभु का नाम' का टीजर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beingsalmankhan)

'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

Oct 20, 2023
11:44 am

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे भाईजान अपने प्रशंसकों को एक के बाद एक शानदार तोहफा दे रहे हैं। जहां उन्होंने बीते दिन 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' की पहली झलक दिखाई थी तो वहीं अब सलमान ने इस गाने का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। यह पूरा गाना 23 अक्टूबर (सोमवार) को रिलीज होगा।

टाइगर 3

सलमान के लिए पहली बार गाना गाएंगे अरिजीत 

सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म 'टाइगर 3' के पहले गाने का टीजर साझा किया और लिखा, 'टाइगर और जोया पार्टी के लिए तैयार हैं। 'लेके प्रभु का नाम' 23 अक्टूबर को धूम मचाएगा। देखो एक छोटी सी झलक।'

'लेके प्रभु का नाम' को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है।

'टाइगर 3' 12 नवंबर को दिवाली के मौके पर हिंदी सहित तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए टीजर

ADVERTISEMENT