LOADING...
आमिर खान के जश्न में सलमान खान पर ठहरीं सबकी निगाहें, नया लुक वायरल
सलमान खान का नया लुक वायरल

आमिर खान के जश्न में सलमान खान पर ठहरीं सबकी निगाहें, नया लुक वायरल

Jun 14, 2026
12:53 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का एक नया और बेहद कड़क लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए अवतार को देखने के बाद फैंस के बीच खलबली मच गई है और इंटरनेट पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या सलमान का ये बदला हुआ रूप साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की अगली बड़ी फिल्म 'SVC63' के लिए है?

अवतार

'लगान' के जश्न में आमिर संग दिखे सलमान

फिल्म 'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सलमान बेहद आकर्षक लुक में नजर आए, जहां उन्हें आमिर खान के साथ एक ही फ्रेम में देखा गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर सिर्फ इन 2 सितारों के दोबारा साथ आने ने ही सुर्खियां नहीं बटोरीं, बल्कि सलमान का बदला हुआ नया अवतार इस शाम का सबसे बड़ा आकर्षण बन गया। सलमान खान इस दौरान छोटे बालों और हल्की कटी हुई दाढ़ी में नजर आए।

नया लुक

सलमान के नए लुक पर चर्चा तेज

इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। आमिर और सलमान को एक साथ देखने के साथ-साथ फैंस भाईजान के बदले हुए लुक को देखकर दंग रह गए। एक फैन ने लिखा कि अगर सलमान का ये धांसू लुक उनकी अगली फिल्म 'SVC63' के लिए है तो बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचने वाली है। इस अवतार में उनका औरा और स्वैग सबसे अलग और लाजवाब है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सलमान खान का नया लुक देख करीना कपूर भी हैरान

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सलमान का वीडियो

कयास

क्या सलमान की 'SVC63' की शुरू हो गई तैयारी?

ज्यादातर फैंस का यही कयास है कि सलमान का ये नया लुक निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की आने वाली फिल्म के लिए ही है। दरअसल, सलमान ने इसी साल मार्च में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर वामशी के साथ अपने इस नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है, इसलिए इसे 'SVC63' (श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस की 63वीं फिल्म) कहा जा रहा है। इस फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में होंगी।

Advertisement