LOADING...
'किसी का भाई...' में भाग्यश्री ने दर्ज करवाई अपनी मौजूदगी, पति हिमालय की भी दिखी झलक
भाग्यश्री ने 'किसी का भाई...' में दर्ज करवाई मौजूदगी (तस्वीर: ट्विटर/@BeingSalmanKhan)

'किसी का भाई...' में भाग्यश्री ने दर्ज करवाई अपनी मौजूदगी, पति हिमालय की भी दिखी झलक

Apr 21, 2023
12:25 pm

क्या है खबर?

फिल्मी गलियारों में इन दिनों केवल 'किसी का भाई किसी की जान' की चर्चा चल रही है। सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर (21 अप्रैल) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 'किसी का भाई...' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इसके जरिए सलमान ने करीब 4 साल बाद पर्दे पर वापसी की है। सलमान की इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है।

पहली फिल्म

'मैंने प्यार किया था' में साथ नजर आए थे भाग्यश्री और सलमान

भाग्यश्री का फिल्म में एक महत्वपूर्ण कैमियो है। दर्शक उन्हें और सलमान को करीब 33 साल बाद एक साथ देख रहे हैं। दोनों को आखिरी बार 1989 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म 'मैंने प्यार किया' में देखा गया था। भाग्यश्री के साथ उनके पति हिमालय दासानी और बेटे अभिमन्यु दासानी भी फिल्म में विशेष भूमिका में हैं। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार राम चरण समेत कई कलाकारों ने कैमियो किया है।