NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सलमान खान अपनी से आधी उम्र की इन अभिनेत्रियों के साथ कर चुके रोमांस
    अगली खबर
    सलमान खान अपनी से आधी उम्र की इन अभिनेत्रियों के साथ कर चुके रोमांस
    सलमान ने कम उम्र की इन अभिनेत्रियों से किया रोमांस (तस्वीर: एक्स/@salmanfanxyz)

    सलमान खान अपनी से आधी उम्र की इन अभिनेत्रियों के साथ कर चुके रोमांस

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 27, 2025
    10:25 am

    क्या है खबर?

    सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    फिल्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए सलमान खूब इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीच उन्होंने फिल्म में खुद से 31 साल छोटी रश्मिका मंदाना संग रोमांस करने पर दो टूक जवाब भी दिया है। दरअसल, फिल्म में उनके रोमांस पर हाय-तौबा मची हुई है।

    हालांकि, सलमान इससे पहले भी फिल्मों में अपनी से आधी उम्र की अभिनेत्रियों संग इश्क लड़ा चुके हैं।

    आइए जानें उनके बारे में।

    #1 और #2

    जरीन खान और सोनाक्षी सिन्हा

    सलमान ने फिल्म 'वीर' के जरिए खुद से 22 साल छोटी जरीन खान के साथ पहली बार काम किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जरीन फिलहाल 37 साल की है और सलमान की उम्र 59 साल है।

    साल 2010 में सलमान फिल्म 'दबंग' लेकर आए थे, जिसमें उनकी जोड़ीदार थीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा। वो भी 37 साल की हैं। हालांकि, सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी से सजी ये फिल्म सुपरहिट हुई थी।

    #3 और #4

    सोनम कपूर और जैकलीन फर्नांडिस

    सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। इसमें सलमान की जोड़ी खुद से 20 साल छोटी सोनम कपूर के साथ बनी थी। हालांकि, कुछ को सलमान-सोनम की जोड़ी पसंद आई थी और कुछ ने उन्हें नकार दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

    उधर सुपरहिट फिल्म 'किक' में सलमान के साथ इश्क फरमा चुकीं 39 साल की जैकलीन फर्नांडिस भी अभिनेता से 20 साल छोटी हैं।

    #5 और #6

    अनुष्का शर्मा और पूजा हेगड़े

    अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में सलमान की जोड़ीदार अनुष्का शर्मा थीं, जो 36 साल की हैं और सलमान से 23 साल छोटी हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फिल्म में खूब सराहा गया था।

    दूसरी ओर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान को 34 साल की पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन किया था।

    #7 और #8

    दिशा पाटनी और साई मांजरेकर

    फिल्म 'राधे: द मोस्ट अनवॉन्टेड भाई' में सलमान की जोड़ी दिशा पाटनी के साथ बनी थी। एक ओर जहां 32 साल की दिशा के साथ सलमान की जोड़ी को दर्शकों से हरी झंडी नहीं मिली, वहीं फिल्म का भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बुरा हश्र हुआ था।

    उधर 'दबंग 3' में खुद से 36 साल छोटी महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर के साथ सलमान का रोमांस देख भी लोग भड़क उठे थे। इस फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया था।

    जानकारी

    कैटरीना कैफ

    सलमान संग 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है' और 'टाइगर 3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कैटरीना कैफ भी अभिनेता से कई साल छोटी हैं। कैटरीना की उम्र 41 साल है। वह सलमान से 18 साल छोटी हैं। हालांकि, उनकी जोड़ी सुपरहिट रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    बॉलीवुड समाचार
    रश्मिका मंदाना
    सोनाक्षी सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    सलमान खान

     'अंदाज अपना अपना' सिनेमाघरों में दोबारा देगी दस्तक, इस दिन सामने आएगा फिल्म का टीजर  आमिर खान
    सलमान खान पर दांव लगाने को तैयार नहीं थे निर्माता, अल्लू अर्जुन के पास लौटे एटली एटली
    'अंदाज अपना अपना' का नया टीजर जारी, सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही फिल्म आमिर खान
    'हाउसफुल 5' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से है कनेक्शन अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक पर आया फैसला, 4 साल बाद टूटा रिश्ता युजवेंद्र चहल
    अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक डिप्रेशन से पीड़ित, घरवालों से भी तोड़ा नाता अरमान मलिक
    हंसल मेहता लाएंगे इस हिट फिल्म का हिंदी रीमेक, निर्माता की कुर्सी पर बैठेंगे मुकेश छाबड़ा हंसल मेहता
    रानी मुखर्जी की ठुकराई ये फिल्में हुई सुपरहिट, एक ने तो जीते थे 8 राष्ट्रीय पुरस्कार रानी मुखर्जी

    रश्मिका मंदाना

    सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का नया टीजर कब होगा रिलीज?  सलमान खान
    'छावा' की स्क्रीनिंग के दौरान दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में लगी आग, मची अफरा-तफरी  विक्की कौशल
    धनुष की फिल्म 'कुबेर' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर आया सामने  धनुष
    'सिकंदर' का नया टीजर जारी, सलमान खान का दिखा धाकड़ अवतार  सलमान खान

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'ककुड़ा' OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर होगी रिलीज, पहला वीडियो आया सामने  रितेश देशमुख
    सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी पर छिड़ी बहस, स्वरा भास्कर बाेलीं- बच्चा तो हो जाने दो जहीर इकबाल
    जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा की शादी से खुश नहीं मां-भाई, इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो  जहीर इकबाल
    सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी दूसरे धर्म में रचाई शादी जहीर इकबाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025