'बिग बॉस 20' में सलमान खान का खुलासा, बोले- मैंने अपने पिता से मांगी माफी
'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने पिता सलीम खान से माफी मांगी थी। सलमान ने कहा कि अगर बेटे के तौर पर कभी उनसे कोई गलती हुई हो या उन्होंने अपने पिता को दुख पहुंचाया हो या निराश किया हो तो इसके लिए उन्हें बड़ा अफसोस है।
शो के दौरान सलमान ने अपने नाना से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की शादी से नाराज होकर नाना ने करीब 5 साल तक उनके पिता सलीम खान से बात नहीं की थी। सलमान ने इस घटना के जरिए समझाया कि रिश्तों में नाराजगी को लंबे समय तक नहीं खींचना चाहिए और गलतियों को समय रहते सुधार लेना चाहिए।
सलमान की प्रतियोगी आसिफ को खास सलाह
सलमान ने कहा, “हम सभी को कुछ बातों का पछतावा होता है और फिर हम उन बातों को लेकर अफसोस करते हैं।”
इस दौरान प्रतियोगी आसिफ खान ने भी अपने भाई के साथ हुए झगड़े और उन्हें थप्पड़ मारने की बात साझा की। इस पर सलमान ने उन्हें सलाह दी कि रिश्तों में अनबन होने पर उसे जल्द सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आसिफ अगले ही दिन अपने भाई से सुलह कर लेते तो दोनों साथ में ज्यादा समय बिता सकते थे।