फिल्म 'SVC63' के लिए सलमान खान ने घटाया वजन? वायरल तस्वीरों में दिखा नया लुक
क्या है खबर?
सलमान खान इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' में व्यस्त चल रहे हैं। 2025 में आई 'सिकंदर' के बाद, साउथ निर्माताओं के साथ यह उनकी दूसरी परियोजना है, जिसके निर्माण की जिम्मेदारी दिल राजू ने उठाई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है, जिसके मुर्हूत का वीडियो कुछ दिन पहले जारी किया गया था। इस बीच, सलमान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वह काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं।
ट्रांसफॉर्मेशन
सलमान के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा ध्यान
एक वायरल पोस्ट के अनुसार, सलमान ने कथित तौर पर करीब 7 से 8 किलो वजन कम किया है। उनका नया ट्रांसफॉर्मेशन लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है और लोग उनके लुक की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता ने जींस और फुल स्लीव टी-शर्ट के साथ कैजुअल लुक लिया है। वह अपनी दिव्यांग फैन के साथ कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीर
#SalmanKhan Has Lost 7-8 Kilos For #SVC63 And He Is Looking FABULOUS 🧨🧨💯💯💯
— 𝗖𝗜𝗡𝗘𝗠𝗔 𝗨𝗡𝗖𝗘𝗡𝗦𝗢𝗥𝗘𝗗 (@Cine_Uncensored) May 7, 2026
At The Age Of 60 After So Many Health Issues Maintaining Good Physice Is Very Challenging Job.
WELL DONE BHAI ✅ pic.twitter.com/U8X6VQOIN3
फिल्म
ईद पर सलमान खान देंगे फैंस को तोहफा
'SVC63' में सलमान के साथ, नयनतारा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ दिन पहले अभिनेता ने फिल्म की रिलीज तारीख बताई थी। उन्होंने बताया था कि यह ईद, 2027 को रिलीज होगी। तारीख का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से टक्कर होना तय है। दरअसल, 'स्पिरिट' भी अगले साल 5 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। खबरों के मुताबिक, सलमान और नयनतारा की फिल्म का शीर्षक कथित तौर पर 'द मैसेंजर्स' हो सकता है।