सलमान खान की फिल्म के सेट से सामने आया वीडियो, जबरदस्त स्वैग में दिखे अभिनेता
क्या है खबर?
सलमान खान की फिल्मों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। जहां उनकी फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज तारीख अभी तय नहीं है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अगली फिल्म के लिए खुद को तैयार कर लिया है। अभिनेता को निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म में देखा जाएगा जिसका शीर्षक तय होना बाकी है। इसमें उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। 22 अप्रैल को निर्माताओं ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें भाईजान पूरे स्वैग के साथ सेट पर पहुंचे।
वीडियो
सलमान खान और नयनतारा ने शुरू की शूटिंग
फिल्म के सेट से आए वीडियो में मुहूर्त शॉट को दिखाया गया है, जहां निर्देशक के साथ पूरी टीम मौजूद रही। नयनतारा इस मौके पर काले रंग के कपड़ाें में नजर आईं। लोगों की नजरें उस वक्त थम गईं, जब सबसे आखिर में सलमान अपनी आलीशान कार से आए। अभिनेता पूरे स्वैग के साथ सेट पर पहुंच, जहां उनके साथ भारी तादात में सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे। बता दें, फिल्म की शूटिंग मुंबई में करीब 2 हफ्ते तक चलेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए BTS वीडियो
SALMAN KHAN - NAYANTHARA BEGIN SHOOT FOR VAMSHI PAIDIPALLY - DIL RAJU FILM... The makers of the #SalmanKhan - #Nayanthara starrer [yet to be titled] have commenced shooting for their high-octane entertainer in #Mumbai.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 22, 2026
Directed by #VamshiPaidipally, the film is presented by… pic.twitter.com/K7g0lHsooo