Loading...
सलमान खान ने निर्देशक कुकू कोहली को दी श्रद्धांजलि, परिवार के लिए भेजी सांत्वना
सलमान खान ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं

सलमान खान ने निर्देशक कुकू कोहली को दी श्रद्धांजलि, परिवार के लिए भेजी सांत्वना

Aug 27, 2026
09:47 am

क्या है खबर?

सलमान खान ने फिल्म निर्देशक कुकू कोहली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने 26 अगस्त की देर रात सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी और उनकी पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी को सांत्वना दी। बता दें, कुकू का मंगलवार, 25 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

शोक

निर्देशक के निधन पर सलमान का भावुक पोस्ट

अभिनेता ने बुधवार रात करीब 11 बजे अपने एक्स अकाउंट पर निर्देशक कुकू को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट लिखा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कुकू जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। अरुणा जी, मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। ईश्वर आपको शक्ति प्रदान करें।'

कुकू के परिवार में उनकी पत्नी, अभिनेत्री अरुणा हैं। हालांकि, निर्देशक की पहली शादी रीता कोहली के साथ हुई थी, जिनसे उनकी 2 बेटियां, पूजा और करिश्मा भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

निधन

अचानक बिगड़ी थी निर्देशक की तबीयत

दिवंगत निर्देशक की तबीयत 24 अगस्त को अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अरुणा के भाई बलराज ईरानी ने इंडिया टुडे को बताया था कि निर्देशक बिल्कुल ठीक थे। अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वह बात करते वक्त अचानक गिर पड़े थे।

उन्होंने बताया कि निर्देशक को तुरंत अस्पताल में लेकर गए, जहां डाॅक्टर ने शाम 5 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

ADVERTISEMENT