पति कुकू कोहली के निधन से टूटीं अरुणा ईरानी, नम आंखों से दी विदाई; देखें वीडियो
क्या है खबर?
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक कुकू कोहली का 25 अगस्त को निधन हो गया था। 77 वर्षीय निर्देशक का अंतिम संस्कार 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने पत्नी अरुणा ईरानी व परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर इस भावुक पल का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का मन भारी हो गया है। वीडियो में अभिनेत्री को उनके परिजनों द्वारा संभालते हुए देखा जा सकता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
The pain and heartbreak she is going through at the moment is unbearable💔🕊️
— InstantBollywood (@instantbolly) August 26, 2026
पति कूकू कोहली के अंतिम संस्कार में नम आँखों के साथ पहुंची अरुणा ईरानी 🙏🏻#kukukohlipassesaway #arunairani #bollywood #bollywoodnews #rip #nb pic.twitter.com/CR7yQJp8qv
श्रद्धांजलि
बॉलीवुड हस्तियां अंतिम विदाई देने पहुंची
वीडियो में अभिनेत्री को सफेद रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर पति को खोने का दर्द साफ झलक रहा है। एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री बुरी तरह रोती-बिलखती नजर आईं।
कुकू की अंतिम यात्रा अंधेरी पश्चिम स्थित उनके ग्रीन एकर्स स्थित घर से शुरू हुई थी। उन्हें अंतिम विदाइ देने विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, अशोक पंडित और रोहित शेट्टी समेत कई सितारे पहुंचे।
बता दें, निर्देशक का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
VIDEO | Mumbai: Actor Aruna Irani gets emotional as she leaves Oshiwara Hindu Crematorium after the funeral of her late husband, filmmaker Kuku Kohli.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 26, 2026
Kuku Kohli, whose 1991 film "Phool Aur Kaante" launched Ajay Devgn's Bollywood career, died on Tuesday following a massive… pic.twitter.com/AMIE1XT8BR