LOADING...
सलमान खान के साथ बनेगी सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी? फिल्म पर आया ये अपडेट
सलमान खान की नई फिल्म को लेकर चर्चा तेज

सलमान खान के साथ बनेगी सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी? फिल्म पर आया ये अपडेट

Mar 09, 2026
10:13 am

क्या है खबर?

इन दिनों सलमान खान के दोनों हाथों में लड्‌डू है, क्योंकि वह कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर अभिनेता आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में व्यस्त चल रहे हैं जो 2026 में रिलीज होगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उन्होंने निर्देशक दिल राजू के साथ एक परियोजना को लेकर बातचीत की है। इस बीच सलमान की एक और फिल्म पर ताजा अपडेट आ गया है जिसमें उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु दिख सकती हैं।

जोड़ी

सलमान खान के साथ बन सकती है सामंथा की जोड़ी

मिड-डे के मुताबिक, सलमान पिछले कुछ दिनों से राज-डीके के साथ एक सुपरहीरो फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। भले परियोजना अभी बातचीत के दौर में हो, लेकिन फैंस की खुशी सांतवें आसमान पर है। अब सूत्रों ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए सामंथा का नाम सबसे ऊपर है। सूत्र ने बताया, "सामंथा से बातचीत चल रही है। निर्माताओं संग उनका तालमेल बहुत अच्छा है। उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही हैं।"

शूटिंग

अगस्त से शूटिंग शुरू करने की योजना

सूत्र ने आगे बताया कि निर्माता अगस्त, 2026 से परियोजना की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। जाहिर है कि सामंथा, निर्माता राज निदिमोरु की पत्नी हैं, और उनकी सीरीज 'सिटाडेल: हनी-बनी' का हिस्सा रही हैं। अगर सबकुछ योजना के मुताबिक रहा, तो पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर सलमान और सामंथा की जोड़ी दिखाई देगी। बता दें, राज-डीके की जोड़ी 'द फैमिली मैन', 'फर्जी' और 'गन्स एंड गुलाब्स' जैसे वेब शो बनाने के लिए जानी जाती है।

Advertisement