'रामायण' के साथ सिनेमाघरों में दिखेगा सलमान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर- रिपोर्ट
क्या है खबर?
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की तैयारी में जुटे हैं। खबरों के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 'रामायण' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा सकता है। इसके अलावा, निर्माता 6 नवंबर को मुंबई में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच बने उत्साह का फायदा उठाकर निर्माता अपनी वॉर ड्रामा फिल्म का प्रचार करना चाहते हैं।
फिल्म
'मातृभूमि' खीच सकती है दर्शकों का खास ध्यान
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक होता है, तो सलमान की 'मातृभूमि' दर्शकों का खास ध्यान खींच सकती है।
भले ही उस समय सिनेमाघरों में 'रामायण' की चर्चा जोरों पर हो, लेकिन यह लॉन्च इवेंट सलमान की फिल्म को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इससे सलमान के फैंस को उनके आगामी प्रोजेक्ट की झलक भी मिल सकती है। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस ने अभी तक इवेंट और शेड्यूल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बदलाव
सलमान की फिल्म का बदल चुका है नाम
बता दें सलमान की इस फिल्म की घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में 'बैटल ऑफ गलवान' नाम से की गई थी।
बताया जाता है कि इसकी प्री-प्रोडक्शन गतिविधियां 2024 में ही शुरू हो गई थीं। फिर मार्च 2026 में, निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि' रख दिया, जिससे रिलीज से पहले फिल्म को एक नई पहचान मिली।
इसमें सलमान के साथ-साथ और चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।