सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए दीं कई कुर्बानियां, निर्देशक वामशी पैदिपल्ली ने किया खुलासा
क्या है खबर?
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। कई बदलावों से गुजरने के बाद इस फिल्म में सलमान खान एक भारतीय सेना के जवान की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सलमान की अगली फिल्म के निर्देशक वामशी पैदिपल्ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म के लिए सलमान द्वारा किए गए त्याग और झेले गए तनाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं।
खुलासा
सलमान ने दी 'मातृभूमि' के लिए कुर्बानियां
सलमान ने 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज करते समय एक्स पर लिखा, 'आज रिलीज करूं या कल? जो कल करे सो आज कर, जो आज करे सो अब। ट्रेलर का आनंद लें।'
ऐसे में निर्देशक वामशी ने उनकी पोस्ट को फिर से साझा करते हुए लिखा, 'मातृभूमि का इंतजार खत्म हुआ। सलमान सर, मुझे पता है कि इस फिल्म के लिए आपने क्या-क्या कुर्बानियां दी हैं और आप कितने तनाव से गुजरे हैं।'
शुभकामनाएं
निर्देशक वामशी ने पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
वामशी ने आगे लिखा, 'आपकी ताकत और लगन साफ झलकती है सर, आपको ढेर सारा प्यार, सुकून और कामयाबी मिले, जिसके आप सच में हकदार हैं।' निर्देशक ने आगे लिखा, 'अपूर्व, चित्रांगदा सिंह और पूरी टीम को मेरी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
वमशी और सलमान 'SVC63' (जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है) पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में हैं।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
#Maatrubhumi.. The Wait is over... @BeingSalmanKhan Sir... I know the sacrifices you made and the stress that you have gone through for this film...Your Strength and Commitment shine through... Wishing You all the Love, Peace & Success You truly deserve Sir... ❤️
— Vamshi Paidipally (@directorvamshi) November 10, 2026
Wishing… https://t.co/OtaotojpnU