
सलमान खान की 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर जारी, कैटरीना कैफ की भी दिखी झलक
क्या है खबर?
सलमान खान ने लगभग 4 साल बाद 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
ऐसे में सलमान के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें 'टाइगर 3' शुमार है।
अब निर्माताओं ने 'टाइगर 3' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें सलमान अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
'टाइगर' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष ने किया है।
फिल्म इस दिवाली पर हिंदी सहित तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सलमान ने अपने आधिकारिक X पर फिल्म का नया पोस्टर साझा किया है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आ रहा हूं। दिवाली 2023 पर टाइगर 3 के साथ। टाइगर 3 का जश्न केवल अपने नजदीक बड़ी स्क्रीन पर मनाएं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
Aa raha hoon! #Tiger3 on Diwali 2023. Celebrate #Tiger3 with #YRF50 only at a big screen near you. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. #KatrinaKaif | #ManeeshSharma | @yrf pic.twitter.com/3bMBWyPVGm
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 2, 2023