क्या रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराएंगे सलमान खान? ऐसे हुआ खुलासा
सलमान खान अब रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच की दूरियां मिटाने की कोशिश कर रहे हैं। ये सब तब शुरू हुआ जब रणवीर ने 'डॉन 3' से बाहर निकलने का फैसला लिया, जिससे फिल्म को लेकर काफी विवाद हो गया।
अब कानूनी पचड़े और फिल्म की अनिश्चितता के बीच, सलमान दोनों से बात कर रहे हैं और उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वे आपस में तालमेल बिठाएं। उनका कहना है कि ये सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे बॉलीवुड के लिए अच्छा होगा।
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की रणवीर से इतने करोड़ के मुआवजे की मांग
खबरों के मुताबिक, रणवीर 'डॉन 3' में फिल्म को और भी गहरा और गंभीर बनाना चाहते थे, जो फरहान की सोच से मेल नहीं खाता था।
फिल्म छोड़ने के बाद, रणवीर को एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से 45 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, FWICE ने भी उन पर काम ना करने का आदेश दे दिया है।
हालांकि, रणवीर की टीम का कहना है कि वे इस मामले को निजी तौर पर सुलझाना चाहते हैं, लेकिन ये अंदरूनी ड्रामा अब दोनों सितारों के करियर और फिल्म की हालत पर बुरा असर डाल रहा है।