LOADING...
सलमान खान ने करीबियों के लिए रखी 'मातृभूमि' की खास स्क्रीनिंग, साझा की ये तस्वीर
फिल्म 'मातृभूमि' की स्क्रीनिंग का हुआ आयोजन

सलमान खान ने करीबियों के लिए रखी 'मातृभूमि' की खास स्क्रीनिंग, साझा की ये तस्वीर

May 29, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

सलमान खान ने पिछले साल अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ऐलान किया था, जिसका पूर्व में नाम 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने और टीजर रिलीज हो चुका है, लेकिन रिलीज की स्थिति साफ नहीं है। इस बीच, अभिनेता ने मुंबई में फिल्म के रफ कट की एक निजी स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशकों ने हिस्सा लिया।

स्क्रीनिंग

'मातृभूमि' की स्क्रीनिंग से आई ये तस्वीर

दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने स्क्रीनिंग के बाद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें सलमान के साथ अन्य सितारे भी माैजूद दिखे। तस्वीर में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, निर्देशक अपूर्व, कबीर खान, डेविड धवन, रितेश देशमुख, सूरज बड़जात्या, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रूमी जाफरी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने काले रंग की जींस और शर्ट पहनी है, जबकि चित्रांगदा सफेद रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

Advertisement

फिल्म

इस साल रिलीज हो सकती है 'मातृभूमि'

'मातृभूमि' कथित तौर पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। पहले इसे अप्रैल, 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन शीर्षक और अन्य महत्वपूर्ण बदलावों के कारण इसे टाल दिया गया। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। फिलहाल वह इन दिनाें निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'SVC63' में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य किरदार में दिखेंगी।

Advertisement