Loading...
'मातृभूमि' लेकर कब आएंगे सलमान खान? फिल्म की रिलीज पर आया सबसे बड़ा अपडेट
'मातृभूमि' की रिलीज पर हो गया बड़ा ऐलान

'मातृभूमि' लेकर कब आएंगे सलमान खान? फिल्म की रिलीज पर आया सबसे बड़ा अपडेट

Jul 20, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

सलमान खान ने पिछले साल अपनी फिल्म 'मातृभूमि' (पूर्व में बैटल ऑफ गलवान) का ऐलना किया था। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ये अभिनेता की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी हैं। फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। फिर खबरें आई कि 'मातृभूमि' 2027 तक के लिए टल सकती है, जिससे फैंस भी निराश हाे गए। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

पुष्टि

इसी साल सिनेमाघरों में आएगी 'मातृभूमि'

सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके रिलीज में देरी से जुड़ी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

उन्होंने आधिकारिक पुष्टि की है कि 'मातृभूमि' इसी साल, यानी 2026 में सिनेमाघरों का रुख करेगी।

पोस्टर में सलमान और चित्रांगदा नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन दिया गया है, 'एक सैनिक का वादा। एक परिवार की ताकत। एक राष्ट्र का गौरव।'

हालांकि, फिल्म की सटीक रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

इंतजार

फैंस को फिल्म की नई रिलीज तारीख का इंतजार

पहले खबर थी कि सेंसर बोर्ड ने 'मातृभूमि' को प्रमाणपत्र नहीं दिया, क्योंकि इसकी विषय वस्तु पर कुछ समस्याएं जताई गई हैं।

बाद में निर्माताओं ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि फिल्म अभी CBFC के पास नहीं गई है, इसलिए वायरल दावे फर्जी हैं।

अब देखना हाेगा कि सलमान आने वाले महीनों में कब और किस तारीख पर फिल्म को दर्शकों के बीच लाएंगे।

इसकी कहानी भारतीय और चीनी सैनिक के बीच 2020 में हुए संघर्ष पर आधारित है।

ADVERTISEMENT