Loading...
सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिली हरी झंडी, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज की तारीख आई सामने

सलमान खान की 'मातृभूमि' को मिली हरी झंडी, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

Nov 06, 2026
04:23 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तैयार से है। निर्माताओं ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से मंजूरी समेत सभी जरूरी अनुमतियां हासिल कर ली हैं। इसकी घोषणा खुद सलमान ने मुंबई में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान की है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म 4 दिसंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

रिलीज

कई बार बदली 'मातृभूमि' की रिलीज की तारीख

फिल्म 'मातृभूमि' के लिए बड़े पर्दे तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है। शुरुआत में इसे साल 2026 अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी तारीख टाल दी गई।

बताया जा रहा है कि निर्माताओं को फिल्म के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग करनी पड़ी थी।

इसके बाद ऐसी अटकलें थीं कि फिल्म स्वतंत्रता दिवस के आसपास रिलीज हो सकती है। हालांकि, अब यह दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

कहानी

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म 'मातृभूमि' की प्री-प्रोडक्शन गतिविधियां 2024 में ही शुरू हो गई थीं। इसके बाद मार्च 2026 में निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया, जिससे इसे रिलीज से पहले नई पहचान मिली।

यह फिल्म जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प से प्रेरित है।

इस फिल्म में सलमान के साथ-साथ चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT