LOADING...
'मातृभूमि' को सीधे OTT पर रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, आ गया अपडेट
'मातृभूमि' सीधे OTT पर नहीं आएगी

'मातृभूमि' को सीधे OTT पर रिलीज नहीं करेंगे सलमान खान, आ गया अपडेट

Apr 16, 2026
10:17 am

क्या है खबर?

सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में है। पहले इसे ईद, 2026 के मौके पर रिलीज करने की चर्चा थी। फिर अगस्त तक स्थगित करने का मामला सामने आया। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि फिल्म को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। इन खबरों ने बेशक फैंस के बीच हलचल मचाई, लेकिन अब साफ हो गया है कि सलमान फिलहाल के लिए OTT का रास्ता नहीं चुनेंगे।

रिलीज

सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'मातृभूमि'

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सूत्र ने 'मातृभूमि' को OTT पर रिलीज करने की खबरों का खंडन करते हुए कहा, "सलमान अब भी एक मेगा स्टार हैं। उन्होंने 'मातृभूमि' को भव्य पैमाने पर बनाया है। यह बड़े पर्दे के लिए बनी फिल्म है, इसलिए वह और निर्देशक अपूर्वा लखिया फिल्म से जुड़े मुद्दों के सुलझने के बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" मतलब साफ है कि देर से सही, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में ही आएगी।

बदलाव

'मातृभूमि' में दोबारा से किए गए ये बदलाव

रिपोर्ट के अनुसार, 'मातृभूमि' को अभी तक सेंसर बोर्ड के समक्ष प्रमाणन प्रक्रिया के लिए पेश नहीं किया गया है। सूत्र ने बताया कि पहले फिल्म सच्ची घटना पर आधारित थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर निर्माताओं ने कहानी में काल्पनिक मोड़ जोड़कर फिल्म को दोबारा शूट किया। दरअसल, मंत्रालय ने फिल्म में चीन और गलवान घाटी के सीधे संदर्भों को हटाने का सुझाव दिया था। इस कारण से फिल्म को लगातार देरी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement